Monday, July 16, 2018

सब घर भय के भूत लटके हैं-दीपकबापूवाणी (sab ghar mein Bhay ke bhoot latke hain-DepakBapuwani0

महलवासी प्रजा का दर्द क्या जाने,
हवा के सवार टूटी सड़क क्या जाने।
कहें दीपकबापू जोड़ बाकी के ज्ञानी
शब्दों के अर्थ ज्ञान क्या जाने।
-
असुरों ने नाम कंपनी रख लिया,
धन से राज लूटा चेहरा ढक लिया
कहें दीपकबापू मत कर शिकायत
खुश रह तूने थोड़ा विष ही चख लिया।
----
दर्द सभी के सीने में
हमदर्दी किससे मांगें।
‘दीपकबापू’ करते हैं रोने में भी पाखंड
उनके रुंआसे शब्द किस दीवार पर टांगें।
---
हमदर्दी का पाखंड सभी किये जाते,
साथ अपने दर्द भी दिये जाते।
कहें दीपकबापू चीखती सभा में
शब्द अपने अर्थ स्वयं ही पिये जाते।
---
विद्या अब व्यापार हो गयी,
शब्दधारा धन की यार हो गयी।
कहें दीपकबापू क्या सवाल पूछें
हर जवाब की हार हो गयी।
---
मत कर उस्तादी हमसे यार
तेरे जैसे कई शागिर्द हमने पढ़ाये हैं,
अपनी बड़ी उम्र पर न गरियाना
छोटी उम्र में बड़े गधे लड़ाये हैं।
---
सब घर भय के भूत लटके हैं,
लालच में सबके दिल अटके हैं।
कहें दीपकबापू न ढूंढो भक्तिवीर
कामना के वन सब भटके हैं।
---
गधा दौड़ पर बहस जारी है,
रोज नया खजाना लुटने की बारी है।
कहें दीपकबापू सशक्त प्रहरी
जरूर जिसे रोज चुकाना रंगदारी है।
---
राजाओं का खेल जंग पर टिका है,
सबसे बड़ा कातिल नायक दिखा है।
कहें दीपकबापू सिंहासनों की जंग में
बहुतेरों के सिर हार का दाग लिखा है।
----

No comments:

समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका


लोकप्रिय पत्रिकायें

विशिष्ट पत्रिकाऐं

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर